Friday 24 August 2018

क्या आप जानते है इन सवालों के जवाब ? - Hindi Idea

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग हिंदी आईडिया में आज हम आपको बताएँगे कुछ आसान से सवालों के बारे में जिनका जवाब आप निश्चित रूप से नहीं जानते होंगे। 

क्या आप जानते है इन सवालों के जवाब ?

सवाल : गांधीजी से पहले भारतीय नोटों पर किस की फोटो होती थी ?

जवाब- गांधीजी से पहले भारतीय नोटों पर अशोक स्तम्भ की फोटो होती थी.

सवाल :फ़ोन पर सबसे पहले हम हैल्लो ही क्यों बोलते है ?

Hindi Idea

जवाब : फ़ोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल की पत्नी का नाम मार्गरेट हेल्लो था और वह उनको प्यार से हेल्लो बुलाया करते थे। टेलिफोन बनाने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी को फ़ोन किया था और हेल्लो बोला था। बस उसके बाद से ये शब्द एक ट्रेंड बन गया।

सवाल : भारत की किस नदी में सोना बहता हैं ?

जवाब : भारत की स्वर्ण रेखा नदी में पानी के बहाव के साथ आने वाले कंकड़ पत्थर के छोटे छोटे टुकड़ो में सोने के कण निकलते हैं | इस नदी के पास रहने वाले आदिवासी इस नदी के अन्दर से सोने के कण निकालने का ही काम करते हैं | यह काम उनके पूर्वजों से ही चलता आ रहा हैं |

सवाल : भारत के राष्ट्रपति को कौन हटा सकता है ?

जवाब : भारत के राष्ट्रपति को संसद द्वारा महाभियोग चलाकर हटाया जा सकता है, क्योंकि संसद को भारतीय संविधान का रक्षक माना जाता है

सवाल : बताइए भारत के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति कौन थे ?

जवाब-  भारत के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे। वे 64 साल की उम्र मे ही राष्ट्रपति बन गए थे।

सवाल : भारत की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी कौन सी हैं ?

जवाब : भारत की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी IAS की हैं।

सवाल : किस पेड़ के नीचे सोने से इन्सान मर सकता है ?

जवाब : रात के समय नीम के पेड़ के नीचे सोने से इन्सान मर सकता हैं क्योंकि नीम का पेड़ के समय कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ता है

सवाल : वह कौन सा फूल है जो 12 साल मे एक बार खिलता है ?

जवाब : नीलकुरिंजी नामक फूल

सवाल : एयर कंडीशनर से पानी क्‍यों निकलता है ?

जवाब : जब एयर कंडीशनर चलता है तो उसमें उत्‍पन्‍न गैस पाइपों के माध्यम से गुजरती है और उन पाइपों के ऊपर पानी की बूंदे जमा हो जाती हैं और यही बूंदे बाहर के गर्म वातावरण के सम्पर्क में आकर पानी का रूप ले लेती हैं और यही पानी एयर कंडीशनर से बाहर निकलता है यही कारण है कि एयर कंडीशनर से पानी निकलता है।

सवाल : टायर का रंग काला ही क्यों होता है ?

जवाब : टायर बनाने के लिए प्राकृतिक रबड़ का उपयोग किया जाता है जो स्लेटी रंग का होता है | टायर को मजबूत बनाने के लिए इसमें कार्बन और सल्फर मिलाया जाता है जिसके कारण इसका रंग काला हो जाता है जो कि अल्ट्रावायलेट किरणों से भी बचाती है |

दोस्तों अगर आपको ये सवाल अच्छे लगे तो हमें कमेंट करके बताये। 

No comments:

Post a Comment