Tuesday 28 August 2018

क्या महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे हिमाचल प्रदेश में स्टेट गेस्ट ? - Hindi Idea

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग हिंदी आईडिया में आज हम आपको बताएँगे कि क्या महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे हिमाचल प्रदेश में स्टेट गेस्ट ? तो दोस्तों जानने के लिए बस हमारी इस पोस्ट को पढ़ते रहे। 

क्या महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे हिमाचल प्रदेश में स्टेट गेस्ट ?

महेंद्र सिंह धोनी को स्टेट गेस्ट  का दर्जा दिए जाने को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है प्रदेश कांग्रेस ने इसे लेकर अपना विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि धोनी प्राइवेट विजिट पर आए हैं। इसलिए राज्य अथिति बनाया जाना उचित नही है।

Hindi Idea


केवल क्रिकेट खिलाड़ी को स्टेट गेस्ट का दर्जा देना गलत है। स्टेट गेस्ट के लिए पहले नियम बनाये जाने चाहिए दूसरे खेलों के खिलाड़ियों को भी प्रावधान दिया जाना चाहिए। स्टेट गेस्ट का दर्जा केवल क्रिकेट खिलाड़ियों को न मिले।

कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आरोपों पर खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि ऐसी प्रतिभाएं हिमाचल में आये। ऐसे मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस अपने समय को याद करे हिमाचल की बेटी कंगना और प्रीति जिंटा को पहले कहा ब्रांड एम्बेसडर बनाएंगे बाद में नहीं बनाया खली आये तो उसे भी नहीं पचा पाए।

No comments:

Post a Comment